फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest By ABVP

Udhampur News: रामबन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest By ABVP
रामबन में प्रदर्शन करते अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामबन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकारी डिग्री कॉलेज रामबन में जम्मू विश्वविद्यालय के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
हाल ही में जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसमें पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को दूसरे सेमेस्टर में पूर्ण रूप से पास होना, तृतीय सेमेस्टर में आधे क्रेडिट का होना आवश्यक और चौथे सेमेस्टर में इंटरनल एस्सेसमेंट में पास होना अनिवार्य है। यह नोटिफिकेशन जारी होते ही प्रदेश में इसका विरोध शुरू हो गया है, क्योंकि इस मापदंड से प्रदेश के कुल विद्यार्थियों में से सिर्फ 50 फीसदी को ही पांचवें सत्र में एडमिशन मिलेगी जो एक चिंताजनक विषय है।
विज्ञापन

परिषद की जिला छात्रा प्रमुख पायल रखवाल ने बताया कि जम्मू विश्वविद्यालय बिना सोचे समझे, बिना आकलन किए नोटिफिकेशन जारी कर देता है, इसका खामियाजा हम जैसे सभी सामान्य और ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को झेलना पड़ता है। विश्वविद्यालय नियम ऐसे बनाता है जैसे कि हमारे पास विश्व स्तरीय सुविधाएं हों, परंतु वास्तविकता ये है कि प्रदेश में दर्जनों महाविद्यालयों में प्राध्यापकों के पद खाली हैं, प्रयोगशाला में सामान नहीं है जो बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी की प्रदेश सह मंत्री आकृति चिब ने बताया कि अभी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं अगर आवश्यकता पड़ी तो एबीवीपी प्रदेश स्तरीय आंदोलन का आह्वान कर सड़कों पर उतरेगी जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed