{"_id":"582f46a54f1c1bcc5e8fdede","slug":"protest-againt-pwd","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की बदहाली पर बेसब्र हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की बदहाली पर बेसब्र हुए लोग
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते तिरछी नरोड़ क्षेत्र के लोगों का गुस्सा सड़क की बदहाली पर शुक्रवार को फूट पड़ा। लोक निर्माण विभाग के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार प्रशासन को चेतावनी देने के बाद भी सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ। मजबूरन प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सालों से सड़क की खस्ता हालत से परेशान लोगों ने पीडब्ल्यूडी के विरोध में नारेबाजी शुरू की। गांव वासियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में स्थित तिरछी-नरोड़ सड़क मार्ग की काफी खस्ता हालत है। इससे इस मार्ग पर चलने वाहनों खासकर लोगों को पैदल चलने में काफी दिक्कत आती है। उनका कहना था कि गांव वासियों ने बार-बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन सिवाय आश्वासन के उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई पैंथर्स नेता जगदेव सिंह जग्गा द्वारा की गई। इस अवसर पर जज्गा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस रोड के गड्ढे मिट्टी से भर दिए हैं जो कि एक बारिश होने के बाद पूरे सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ हो जाएगा और फिर इस सड़क पर गाड़ी चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
जग्गा ने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस मार्ग की सुध नहीं ली तो पैंथर्स पार्टी स्थानीय लोगों के साथ विभाग का घेराव करेंगे। इस अवसर पर मग्गर सिंह, रूमाल सिंह, शमशेर, देस राज, जरनैल, सुभाष चंद्र, राम सिंह, करनैल सिंह, देव राज, खेम राज, दीवान आदि मौजूद थे।