{"_id":"57e027c34f1c1be456a826c5","slug":"protest-against-pakistan3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के खिलाफ किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
उड़ी में आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार दोपहर बारह बजे के करीब सरकारी डिग्री कालेज के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान को करारा जवाब देने के अपने वादे को निभाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिला संयोजक मुकेश मन्हास ने कहा कि पाकिस्तान देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। इस कारण देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कब तक शहीदों की चिताओं पर मेले लगते रहेंगे। अब देश की जनता ओर बर्दाश्त करने वाली नहीं हैं। केंद्र सरकार को अब पाकिस्तान को उड़ी में हुए आतंकी हमले का मुंह तोड़ जबाव देना ही होगा।
विज्ञापन
आतंकियों को जब जी चाहता है वह भारत की सीमा में घुसकर आतंकी हमलों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक हर हमले का मुंहतोड़ जबाव देने के लिए सक्षम है। इस बात की जानकारी होते हुए भी केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाने में संकोच कर रही हैं। कश्मीर में सैन्य कैंप में हुआ आतंकी हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला है।
विज्ञापन
इस हमले में शहीद जवानों की शहादत बेकार न जाए इसके लिए पाकिस्तान को करारा जबाव देना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से बिना कोई समय गवाए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में अभिजित, नितिश खजूरिया, सुनील, दलीप, यशपाल, साहिल आदि उपस्थित थे।