{"_id":"64fb664457bb1e68e1061464","slug":"project-late-in-udhampur-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-2542-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दो करोड़ के विकास प्रोजेक्टों को दो साल बाद भी मंजूरी नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दो करोड़ के विकास प्रोजेक्टों को दो साल बाद भी मंजूरी नहीं मिली
विज्ञापन
उधमपुर। करीब डेढ़ वर्ष पहले मेगा प्रोजेक्ट के तहत शहर में स्विमिंग पूल, नया प्रवेश द्वार बनाने, नई सड़क का निर्माण करने सहित दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों की रूप रेखा तैयार की गई थी। इसका प्रस्ताव तैयार कर डायरेक्टर लोकल बाडी को भेजा गया था। आज तक इसे मंजूरी नहीं मिल सकी। अगर इसको मंजूरी मिल जाती तो शहर का सौंदर्यीकरण हो जाता। इसको मंजूरी नहीं मिलने का एक बड़ा कारण पार्षदों के दो गुटों के बीच एक वर्ष से चल रहा विवाद है, जिसका आज तक कोई हल नहीं निकल सका है।
अप्रैल 2022 में डायरेक्टर लोकल बाडी की तरफ से शहर के विकास के लिए मेगा प्रोजेक्ट के तहत दो करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। मंजूरी मिलने के बाद इस राशि को शहर के विकास के लिए खर्च करने को लेकर नगर परिषद ने रूपरेखा तैयार की थी, लेकिन जब इसको लेकर जनरल हाउस की बैठक में चर्चा हुई तो कई पार्षदों ने इसका विरोध किया। फिर कुछ सप्ताह के बाद इस राशि से प्रस्ताव बनाकर डायरेक्टर लोकल बाडी के पास भेज दिया गया। जून 2022 में नगर परिषद चेयरमैन ने 7 पार्षदों के खिलाफ दल बदल विरोधी कानून के तहत मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करवा दी। 1 सितंबर 2022 को 11 पार्षदों ने चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। इसके बाद अभी तक इन दोनों की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है और मेगा प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले कार्यों की तरफ किसी ने ध्यान ही नहीं दिया है। वहीं शहरवासी आज भी मेगा प्रोजेक्ट के कार्य को लेकर इंतजार कर रहे हैं।
इनसेट
मेगा प्रोजेक्ट के तहत शहर में किए जाने वाले विकास कार्य
मेगा प्रोजेक्ट के तहत 15-15 लाख रुपये की लागत से शहर में प्रवेश करने के लिए 3 प्रवेश द्वार बनाने, साईं बाबा मंदिर से देविका पार्क तक 15 लाख रुपये में सड़क का निर्माण करने, हाउसिंग कालोनी के साउथ एंड में 10 लाख रुपये में पार्क का निर्माण करने, 40 लाख रुपये की लागत से डाक बंगला के पास स्थित क्लब में स्वीमिंग पूल बनाने, जखैनी इलाके में 10 लाख रुपये से प्रतिमा लगाने, 20 लाख रुपये से आदर्श कालोनी में रामलीला मैदान की मरम्मत कर बड़ा तिरंगा लगाने, जागृति वृद्ध आश्रम के पास 42 लाख रुपये में पार्किंग स्थल तैयार करने और 8 लाख रुपये में जेल रोड इलाके में स्थित पार्क के अंदर ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन आज तक इसको लेकर कुछ नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
नगर परिषद ने पूरी रूपरेखा तैयार करने के बाद इसका प्रस्ताव बना कर डायरेक्टर लोकल बाडी जम्मू के पास भेज दिया था। इसके जरिए शहर का सौंदर्यीकरण होना था, लेकिन आज तक इसके लिए मंजूरी नहीं मिली। भविष्य में इसको लेकर जरूर प्रयास किए जाएंगे।
-डाॅ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन