फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   problem,waether,udhampur news

उधमपुर-रामबन के बीच हाईवे पर दोपहर तीन बजे तक थमे रहे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
problem,waether,udhampur news
उधमपुर/रामबन। भारी बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन में जगह-जगह भूस्खलन से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मेहाड़ और कैफेटेरिया मोड़ पर पस्सियां गिरने से उधमपुर व रामबन के बीच बुधवार दोपहर तीन बजे तक हाईवे पर सैकड़ों वाहनों के पहिये थमे रहे। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को कई घंटे तक परेशानियों से जूझना पड़ा। जम्मू से सुबह भेजा गया अमरनाथ यात्रा का जत्था भी 10 घंटे तक हाईवे खुलने का इंतजार करता रहा। श्रद्धालुओं को चंद्रकोट में रोके रखा। दोपहर करीब तीन बजे हाईवे खुलने के बाद पुलिस ने पहले बीच में फंसे वाहनों को निकाला और फिर अमरनाथ यात्रा के जत्थे को रवाना किया गया।
विज्ञापन

रामबन में तड़के मूसलाधार बारिश शुरू हुई और सुबह पांच बजे के करीब मेहाड़ और कैफेटेडिया मोड़ पर पस्सियां गिरने लगीं। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो सुरक्षा के मद्देनजर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। उधमपुर से भी वाहनों के आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मौसम में सुधार होने के बाद मशीनरी को राजमार्ग खोलने के लिए लगाया गया। घंटों मशक्कत करने के बाद दोपहर करीब तीन बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। हाईवे खुलने पर पहले पुलिस ने बीच में दोनों तरफ फंसे वाहनों को जम्मू और कश्मीर की तरफ रवाना किया। इसके बाद चंद्रकोट में रोके गए अमरनाथ यात्रा के जत्थे को घाटी के लिए भेजा। जत्था निकलने के बाद अन्य यात्री वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। वहीं, उधमपुर में रोके गए ट्रकों को पुलिस ने घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी। उधमपुर में जखैनी, बट्टलबालियां, रठियान, मांड, टिकरी में सैकड़ों ट्रकों को रोक कर रखा गया। चालक शाम तक आगे बढ़ने की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

--------
रिसायी में दोपहर तक बूंदाबांदी
शाम को खिली सुनहरी धूप
रियासी। जिले में बुधवार सुबह से दोपहर तक सभी इलाकों में बूंदाबांदी जारी रही। जिला मुख्यालय से सटे पहाड़ी इलाकों में धुंध छाई रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह दुकानदारों को दुकानें खोलने में देरी हुई। बच्चे भी बारिश के बीच छाता लेकर स्कूल पहुंचे। धुंध के कारण वाहन चालकों को लाइटें जलाकर गुजरना पड़ा। दोपहर तक रिमझिम बारिश के बाद शाम पांच बजे आसमान साफ हो गया। सुनहरी खिली धूप के बीच चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना बन गया। तापमान में गिरावट से गर्मी से निजात मिली। उधर, चिनाब दरिया और अंजी तवी का जलस्तर बढ़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed