{"_id":"728c4d6aa7f5072bd90d114b784a735f","slug":"problem-creates-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में घंटों मची रही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में घंटों मची रही अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/रामनगर
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
अभी तीन महीने पहले रामनगर के गरंलाग गांव मे बस दुर्घटना को लोग भुले भी नही थे कि शुक्रवार को एक बार फिर से बस दुर्घटना ने रामनगर को हिला कर रख दिया। शुक्रवार सुबह जैसे ही बस दुर्घटना का समाचार मिला तो हर कोई रामनगर के उप जिला अस्पताल की ओर दौड़ा।
विज्ञापन
हर किसी को अपने परिजनो की चिंता सता रही थी जब रामनगर में समाचार आया की बस मार्ग से 500 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी, तो सभी सन्न रह गए।
रामनगर के केया में बस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया था। डाक्टर और अन्य स्टाफ ने अपनी पूरी तैयारी कर ली थी। वहीं अस्पताल से एंबुलेंस को भी घायलों को लाने के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल प्रशासन ने भी अपनी तैयारी कर ली थी। एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया, जबकि बाकी स्टाफ जिला अस्पताल में तैयारी में जुट गया। लंबा इंतजार करने के बाद दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे रामनगर से रेफर किए जाने पर 13 घायल जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
घायलों के पहुंचते ही डाक्टर और स्टाफ उपचार में जुट गया। जानकारी मिलने के बाद कई पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल पहुंचने वाले घायलों के नाम हंस राज, गुड्डी देवी, शत्तो देवी, मो. रफीक, राकेश सिंह, गुल मोहम्मद, अरशद हुसैन, यशपाल, रेखा देवी, मीनाक्षी, सुशील, रेवा हैं।