{"_id":"623cbb1cfe03df52cc319817","slug":"press-conference-udhampur-news-jmu256381742","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने दी सरकार का पुतला जलाने और राजमार्ग बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने दी सरकार का पुतला जलाने और राजमार्ग बंद करने की चेतावनी
विज्ञापन
उधमपुर। बढती मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित मगोत्रा ने केंद्र सरकार को आडे़ हाथों लिया। वीरवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर उन्होंने अपना रोष जताया।
उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे आते ही भाजपा सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने के साथ रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर आम आदमी को दबाने का काम किया है। भाजपा ने एकाएक महंगाई कर अपना असली चेहरा जनता को दिखाया है। एक साल के भीतर लगभग ढाई सौ रुपये घरेलू गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने महिलाओं का बजट बिगाड़ दिया है।
वरिष्ठ नेता ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सरकार ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम कम नहीं किए तो जिले में ब्लॉक स्तर पर सरकार के पुतले जलाए जाएंगे, और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने जम्मू के भाजपा नेताओं पर मंदिरों के शहर के लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रह मंत्री के जम्मू के दौरे के दौरान उनके स्वागत के लिए जितनी भी होर्डिंग्स लगाई गई थीं, उन सभी पर मंदिरों के शहर की जगह शिक्षण संस्थानों का शहर लिखा था। इस पर जम्मू के भाजपा मेयर का बयान कि आने वाले समय में जम्मू का नाम मेडिकल टूरिज्म का शहर भी रख सकते हैं, आमजन को भावनात्मक चोट पहुंचाने वाला है। हिंदुत्व और मंदिरों के नाम पर वोट की राजनीति करने वाली भाजपा आज मंदिरों के शहर का नाम मिटाने की कोशिश कर रही है।