{"_id":"617ee008d3923b174f6c8a94","slug":"press-conference-udhampur-news-jmu2470006160","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी दलों को तोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी दलों को तोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। विपक्ष के कई नेता भाजपा के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं। कुछ गिने-चुने नेता ही उसकी तानाशाही के खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ रहे हैं। यह बात पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने बिल्लनबावली इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य में अपना एकाधिकार स्थापित करने के लिए भाजपा विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए जबरदस्ती डराना, धमकाना और अन्य प्रलोभनों का सहारा ले रही है। रुके हुए विकास कार्य, बढ़ती बेरोजगारी, भारी भ्रष्टाचार, बिजली और पानी की समस्या और बढ़ती महंगाई के कारण लोगों को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता असहमति पर आवाज को कुचलने के लिए हर तरह के कदम उठा रहे हैं।
अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी नेताओं को भाजपा आकर्षक प्रस्तावों और बेहतर राजनीतिक संभावनाओं के वादों से बहकाती है। पैंथर्स पार्टी को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा उनके कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहकाया और पार्टी छोड़ने की धमकी दी जा रही थी। लोगों से अपील है कि पैंथर्स पार्टी को मजबूत बनाएं। वह अकेले आम जनता, गरीबों, दलितों और गरीब मजदूर किसान वर्ग को न्याय दिला सकती है।