फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Press conference

पिंगला माता दरबार की तरफ जाने वाले मार्ग की हालत खराब

विज्ञापन
Press conference
पिंगला माता मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर प्रेस वार्ता करते सरपंच - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पलासा से पिंगला माता तक मार्ग का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं किया गया है। मार्ग न बनने के कारण लोगों को हर रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस परेशानी को कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के सामने रखा गया, लेकिन उनकी तरफ से केवल आश्वासन ही दिए गए हैं। आज पीएमजीएसवाई को चेतावनी देते हैं कि अगर 15 दिन के अंदर मार्ग का कार्य शुरू नहीं किया तो उधमपुर-रामनगर मार्ग को बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। यह बातें सरपंच सुभाष चंद्र ने सोमवार को शहर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि पलासा से पिंगला माता तक करीब 16 किलोमीटर लंबे मार्ग को 2014 में मंजूरी मिली थी। अब सात वर्ष गुजरने के बाद भी यह मार्ग बन नहीं पाया है। कुछ हिस्सा बनाने के बाद काम बंद कर दिया गया, जो आज तक शुरू नहीं हुआ। पीएमजीएसवाई ने इसको लेकर अब तक कुछ नहीं किया है। हर बार जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन काम नहीं होता। मार्ग न बनने के कारण सैकड़ों परिवार परेशान हैं। अगर, 15 दिन के अंदर मार्ग का काम शुरू नहीं किया, तो ग्रामीण परिवार सहित उधमपुर-रामनगर मार्ग को बंद कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed