फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Power Cut

Udhampur News: गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने जीना किया मुहाल

विज्ञापन
Power Cut
- चढ़ते पारे के बीच दिनभर बिजली की आंखमिचौली का सिलसिला जारी
विज्ञापन

- विभाग की मानें तो ग्रिड व रिसीविंग स्टेशनों पर कराए जा रहे मरम्मत व अन्य कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। एक तरफ बढ़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है तो वहीं जिले में बिजली की घोषित कटौती के अलावा लगातार अघोषित कटौती ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर में स्मार्ट मीटर लगने से लोगों में बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन शहर हो या ग्रामीण हर जगह लोग बिजली कटौती की मार से त्रस्त हो रहे हैं।
विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं दो घंटे तो कहीं चार घंटे की कटौती की जा रही है। जबकि शहरी इलाकों में भी यही स्थिति बनी हुई है। अघोषित कटौती का सिलसिला जारी है। दिनभर जगह-जगह कुछ घंटों के अंतराल में बिजली कटौती हो रही है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप था कि जब गर्मी का मौसम शुरू होता है तो विभाग की ओर से अघोषित कटौती शुरू कर दी जाती है। लोगों ने विभाग से बिजली की कम से कम अघोषित कटौती करने की मांग की है।
विज्ञापन

जम्मू पॉवर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने जिले में 21 से 30 मई तक शटडाउन की घोषणा की है। जिसमें जरूरी रखरखाव व अन्य कार्यों के चलते सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कार्यों से जुड़े रिसीविंग स्टेशन और उनसे जुड़े फीडर से प्रभावित होने वालों इलाकों की जानकारी इस प्रकार है :-
विज्ञापन
विज्ञापन

चिनैनी रिसीविंग स्टेशन
- समरोली फीडर से 23 मई, 26 व 28 मई को बटना, घंटवाल, कित्थर, चुंडी, नरसू, समरौली, सिवूना, लद्दा और घर गद्दियां में बिजली कटौती की जाएगी।
- कुद फीडर से 21, 24, 27 और 30 मई को कुद, मादा, डोगरा, संगीत, सुकेतर, और मंदलोट में बिजली प्रभावित रहेगी।
- ओल्ड मानतलाई फीडर से 23, 26 और 28 मई को टंडार, नगुल्ता, धनास, चाजी, राजार, बांई, और बेष्टी में कटौती होगी।
- चिनैनी फीडर से चिनैनी कस्बे और केवी स्कूल इलाके में 21, 24, 27 और 30 मई को।
जखैनी रिसीविंग स्टेशन :
- जखैनी बैंक फीडर से चलने वाले शारदा माता, थर्ड, बली और उखराल इलाकों में 21, 24, 27 और 30 मई को आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
- पखलाई फीडर से चलने वाले पखलई, ओसू, कैरा, चड़त और बांत इलाकों में 23, 26 और 28 मई को।
- सुधमहादेव रिसीविंग स्टेशन के तहत बश्ट फीडर से चलने वाले बश्ट, गौरी कुंड और चलेयाड इलाकों में 23, 26 और 28 मई को कटौती।
सुद्धमहादेव रिसीविंग स्टेशन:
- मानतलाई फीडर से चलेन वाले सुद्धमहादेव, मानतलाई, बप्प और सराड इलाकों में 21, 24, 27 और 30 मई को कटौती होगी।

धूना रिसीविंग स्टेशन:

- जिग सिरा फीडर से चलने वाले सिरा, पट्टन और मातलोवा इलाकों में 23, 26 और 28 मई को आपूर्ति बाधित रहेगी।
- धूना-डुजु फीडर से जुड़े धूना, लाट्टी, डुड, चप्पड, पचौंड, जखेड़ और पाडर इलाकों में 21, 24, 27 और 30 मई को कटौती होगी।
----

गर्मी में ही क्यों होते हैं मरम्मत कार्य
हमें आज तक यह पता नहीं चल सका कि आखिर विभाग की ओर से गर्मी के मौसम में ही ग्रिड स्टेशन या रिसीविंग स्टेशन की मरम्मत व अन्य कार्य क्यों करवाए जाते हैं। विभाग की ओर से यह काम सर्दी के मौसम में भी किए जा सकते है।
- सुदर्शन सिंह, स्थानीय निवासी
---

शाम को कटौती होने से ज्यादा परेशानी

ज्यादातर विभाग की ओर से बिजली कटौती शाम को करने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि शाम के समय लोग खाना बनाने की तैयारी कर रहे होते हैं तो उसी समय बिजली बंद हो जाती है। इसके चलते खासतौर पर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- संजय कुमार, स्थानीय निवासी
---
अघोषित कटौती ने मुश्किलें बढ़ाईं

इस गर्मी के मौसम में विभाग की ओर से घोषित के अलावा अघोषित कटौती से गांववासी भी काफी परेशान हैं। रात के समय लगने वाले बिजली कट के चलते लोग दीया भी नहीं जला सकते क्योंकि गांवों में आज कल मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता है।
- ज्ञान चंद, स्थानीय निवासी
----

तय शेड्यूल के अनुसार ही की जाए कटौती



अगर विभाग की ओर से बिजली कट का शेड्यूल बनाया गया है तो विभाग को चाहिए कि उसी शेड्यूल के तहत कट लगाए। लेकिन उसके बावजूद अघोषित कटौती के माध्यम से लोगों को प्रताड़ित करने काम किया जा रहा है। : यशपाल, स्थानीय निवासी

कोट....

विभाग की ओर से यह बिजली के कट सर्दियों के मौसम से ही शुरू किए गए है। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र पूरे जिला में बिजली कटौती को लेकर शेड्यूल बनाया गया है। उसी के आधार पर कटौती हो रही है। अगर किसी फाल्ट के कारण कोई अघोषित कटौती होती है तो उसकी शेड्यूल में कटौती की जाती है। यह सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। अगले आदेश तक यह सिलसिला जारी रहेगा। : अनिल गौतम, एक्सइएन सब ट्रांसमिशन डिविजन उधमपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article