{"_id":"636e8e73e6ae443550461b43","slug":"political-udhampur-news-jmu2720759138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 16 नवंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 16 नवंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव और फ्लोर टेस्ट के परिणाम का लिफाफा शुक्रवार को भी नहीं खुल सका है। शुक्रवार को दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी अपनी बात को रखा और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने 16 नवंबर की नई तारीख का एलान कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर जम्मू के निर्णय को लेकर पार्षदों के साथ शहरवासियों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है।
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुए फ्लोर टेस्ट के लिफाफे के खुलने की तारीख बढ़ती ही जा रही है। वहीं अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। एक सितंबर को नगर परिषद के 11 पार्षदों ने चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था लेकिन इसमें कमियां पाए जाने पर आठ सितंबर को दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। 22 सितंबर को नगर परिषद कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर फ्लोर टेस्ट हुआ और परिणाम निकलने से पहले ही हाईकोर्ट ने इस पर स्टे आर्डर जारी कर दिया। मामला हाईकोर्ट में चले जाने के बाद फ्लोर टेस्ट का रिजल्ट लिफाफे में बंद करके रखा गया और अब इसको हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद ही खोला जा सकता है। इसको लेकर तारीख पर तारीख पड़ती जा रही है लेकिन लिफाफा खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पा रहा है। पार्षदों ने शुक्रवार को लिफाफा खुलने की उम्मीद लगाई थी लेकिन उनकी उम्मीदों पर फिर से पानी फिर गया। दोनों पक्षों के वकील शुक्रवार को हाईकोर्ट में पेश हुए। उन्होंने जज के सामने अपनी-अपनी बात रखी। कुछ पार्षद भी पहुंचे थे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जज ने 16 नवंबर की नई तारीख का एलान कर दिया। इसके बाद पार्षद मायूस होकर वापस लौट गए। अब सभी को उम्मीद है कि 16 नवंबर को इस मामले को लेकर निर्णय सुना दिया जाएगा।