फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   political news

Udhampur News: विधायकों ने दिया अपने-अपने क्षेत्र में विकास पर जोर

विज्ञापन
political news
उधमपुर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की कार्य योजना को लेकर बजट के तहत जिला उधमपुर के भी विधायकों के साथ कार्य योजनाओं को लेकर ऑनलाइन बैठक की।
विज्ञापन

इसमें विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी कार्य योजनाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और क्षेत्र के विकास व बेबुनियादी सुविधाओं को लेकर चर्चा की। चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ सड़क, पानी, बिजली आदि बुनियादी सुविधाओं के अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अस्थायी तौर पर नियुक्त करने के प्रयास किए जा सकते हैं। इससे युवाओं को भी रोजगार मिल सकेगा और शिक्षकों की कमी के कारण स्कूलों में प्रभावित हो रही शिक्षा की कमी को भी दूर किया जा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में माल मवेशियों का अधिक पालन पोषण होता है। इसके लिए युवाओं को पशु चिकित्सा का प्रशिक्षण प्रदान कर ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त किया जाना चाहिए। इसके अलावा चिनैनी-सलमेय रोड को नगर परिषद के अधीन किया जाना चाहिए ताकि चिनैनी के लोगों को उसका उचित लाभ मिल सके। मंजूरी मिलने के बावजूद भी सलमेय पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उसे भी जल्द शुरू किया जाना चाहिए ताकि लंबे से ऊधमपुर-लड्डन सहित अन्य इलाकों में प्रभावित हो रहा जन जीवन वापस पटरी पर लौट सके।
विज्ञापन

वहीं उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए मजबूत सड़क संपर्क व्यवस्था को कार्य योजना में शामिल किया गया। इसके अलावा पानी, बिजली, शिक्षा और खेल सुविधाओं को प्रथामिकता पर रखा गया है। उधमपुर में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, योजना में शामिल कर विधानसभा क्षेत्र का बेहतर विकास और जनता को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर विधायक सुनील भारद्वाज ने रामनगर बसंतगढ़ में सड़क संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क व उचित परिवहन व्यवस्था अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि सुविधाओं को भी कार्य योजना में प्राथमिकता दी गई है। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ संपूर्ण रूप से विकास किया जा सकता है। इसके अलावा उधमपुर पूर्वी के विधायक आरएस पठानिया ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर कार्य योजना में शामिल किया गया है।
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed