फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   political news of jammu and kashmir

राज्यपाल के पास होगी काफी जानकारी इसलिए दिया होगा भ्रष्ट नेताओं वाला बयान: फारूक

विज्ञापन
political news of jammu and kashmir
उधमपुर पहुंचे सासंद फारूक अब्दुल्ला। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कहते है कि कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों को कोई खतरा नहीं है। डीजीपी को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए, क्योंकि इससे अमरनाथ यात्रियों में डर पैदा होता है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों को कभी भी कश्मीर में किसी प्रकार का खतरा नहीं था। यह बातें सोमवार को नेशनल कांफ्रेंस के राज्य प्रधान व सांसद फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को उधमपुर पहुंचने पर मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कही।
विज्ञापन

अब्दुल्ला सुबह बस अड्डे के पास स्थित एक कार्यकर्ता के घर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। वापस जाने के दौरान पत्रकारों ने बातचीत के लिए उन्हें रोक लिया। राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान, सुरक्षा बलों को नहीं भ्रष्ट नेताओं को मारे आतंकी का जवाब देते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राज्यपाल जो बयान देते हैं, उसके बारे में क्या कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल के पास काफी जानकारी (इंफोरमेशन) होगी, इसलिए उन्होंने यह बयान दिया है। दो, तीन टॉप राजनेताओं को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने के राज्यपाल के बयान पर फारूक ने कहा कि अच्छा है करें गिरफ्तार। हम भी इंतजार करेंगे। अब्दुल्ला ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों को कभी न तो कोई खतरा था और न होगा। जब डीपीजी इस तरह के बयान देते हैं तो ऐसा लगता है कि यात्रियों में डर पैदा होगा और लोगों तक गलत संदेश जाएगा। अमरनाथ यात्रा बहुत अच्छी तरह से चल रही है। में भी अमरनाथ यात्रा पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed