फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Police, protesters clash in udhampur

पुलिस-प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत

Fri, 08 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Police, protesters clash in udhampur
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी मार्ग पर शराब की दुकान खोले जाने का ग्रामीणों के विरोध ने वीरवार को एक नया रूप ले लिया। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हो गई। लाठीचार्ज हुआ। विरोध में पथराव भी हुआ। इसमें दर्जन भर के करीब प्रदर्शनकारी व पुलिस कर्मी घायल हुए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में स्थित नारायणा अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यपाल के आने की जानकारी मिलते ही शराब की दुकान का विरोध करने वालों ने प्रदर्शन और तेज कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एएसी उधमपुर मोहन लाल कैथ ने मांड वेस्ट के सरपंच सुरजीत सिंह से बातचीत कर प्रदर्शन स्थल से हटने को कहा। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने एक नहीं मानी। प्रदर्शनकारियों के उग्र होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर दिया। यह सब होते देख सरपंच सुरजीत सिंह प्रदर्शन स्थल से एक पहाड़ी पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान सरपंच पहाड़ी से नीचे गिर गया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में महिला प्रदर्शनकारी भी घायल हुईं। पथराव में एएसपी सहित पुलिस कर्मियों के घायल हो की जानकारी भी मिली हैं। गाड़ियों के शीशे भी टूटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed