चिनैनी ।कस्बे में ही नही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लांक डाउन का लोग पालन कर रहे है, कस्बे में वीरवार को भी मेडिकल व दूध की दुकाने ही खुली, कुछ इक्का दुक्का लोग जो चिनैनी पहुंच रहे है उनसे नाके पर पूछताछ की जा रही है तथा यदि कोई बिना वजह आ रहा है तो उन्हें वापस भेजा जा रहा है । चिनैनी के हाईवे के दोमेल के पास सुरक्षा बलों ने कंटीली तार बिछाई है और जो भी गाड़ी चालक गाड़ी लेकर आ जा रहा है उनसे पुछताछ की जा रही है यदि किसी के पास परिमीशन नही है तो उन्हें रोका जा रहा है और आगे जाने की अनुमति नही दी जा रही है । हाईवे पर तैनात पुलिस, आईटीबीपी, सीआरपीएफ की टीम की और से मुस्तैदी के साथ डयुटी दी जा रही है, पैदल चलने वालों पर भी कड़ी पूछताछ की जा रही है और उन्हें बेवजह न आने की सलाह दी जा रही है । उधर चिनैनी मेन चैक, सुद्धमहादेव चैक, तवी पुल पर भी कंटीली तार के साथ साथ सुरक्षा बल तैनात है तथा अधिकारी भी बीच बीच में मौके का दौरा कर रहे है ।