{"_id":"c782761f5ac799b93d628ec4bf15c300","slug":"police-did-the-road-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया रोड मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया रोड मार्च
अमर उजाला/ब्यूरो, रामबन
Updated Tue, 19 May 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को चुस्त दुरुस्त रखने और ड्यूटी के प्रति चौकन्ने करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सोमवार को रोड मार्च का आयोजन करवाया। बारह किलोमीटर लंबे चले रोड मार्च को पुलिस लाइन में एसएसपी रणदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
रोड मार्च में करीब ढाई सौ पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने भाग लिया। पुलिस लाइन से शुरू मार्च नेशनल हाईवे से होते हुए बगलिहार हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट चंद्रकोट जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस जवान पूरी वर्दी में हथियारों से लैस और बिल्कुल सतर्क रहे। अचानक पुलिस के इस मार्च से शहर के लोग भौचक्क रह गए। सड़कों के किनारों और घरों की छतों पर चढ़ कर लोग पुलिस के मार्च को देख रहे थे।
विज्ञापन
चंद्रकोट पहुंचने पर मार्च में शामिल जवानों को संबोधित करते हुए एसएसपी रणदीप कुमार ने कहा कि रोड शो शारीरिक को दुरुस्त करने के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही पुलिस-पब्लिक के बीच विश्वास मजबूत करने को यह अहम पहल है।
उन्होंने जवानों को हमेशा ड्यूटी पर सतर्क और शरीर को स्वस्थ रखने की नसीहत दी। इस दौरान एएसपी अरुण गुप्ता, डीएसपी हेडक्वार्टर मो. रफीक चौधरी, थाना प्रभारी अजय सिंह चिब आदि भी मौजूद रहे।