फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Police Arrested 87 Accused For Drug Smuggling

Udhampur News: छह माह में 87 आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार, 2.42 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त किए

विज्ञापन
Police Arrested 87 Accused For Drug Smuggling
-4 करोड़ 69 लाख की संपति की जब्त, 43 बैंक खाते किए फ्रिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से जून तक नशा तस्करी के 61 मामले दर्ज कर 87 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से 28 दोषी पाए गए। पुलिस ने 2.42 करोड़ रुपये की कीमत के नशीले पदार्थ को जब्त किया। इस संबंध में जिला पुलिस की ओर से सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।
पुलिस ने पंचैरी में दो कनाल 10 मरले जमीन पर नशे की खेती को नष्ट किया। इसके अलावा 4 करोड़ 69 लाख मूल्य की संपत्तियां जब्त करने के साथ ही 43 बैंक खाते फ्रिज किए। जिला पुलिस उधमपुर ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 61 मामले दर्ज करके नशीले पदार्थों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए जनवरी से लेकर जून तक कुल 87 आरोपियों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिनमें 80 एनडीपीएस के तहत तथा सात पीआईटी एनडीपीएस व पीएसए प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किए गए। नशीले पदार्थों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 22 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त एच1 दवाओं से संबंधित मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए 6 फार्मेसी दुकानों को सील किया गया।
विज्ञापन

वित्तीय व्यवधान के हिस्से के रूप में, ड्रग पैडलर्स से जुड़े 43 बैंक खातों को फ्रिज किया गया, जिसमें 16,72,948 की राशि शामिल थी। इस अवधि के दौरान जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थों की कीमत ब्लैक मार्केट में 2.42 करोड़ रुपये आंकी गई, जिसमें हेरोइन, चरस, भुक्की और गांजा शामिल हैं। पुलिस ने ड्रग नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उधमपुर पुलिस ने 4.69 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, जिसमें एनडीपीएस और गोवंश तस्करी के मामलों से संबंधित कई वाहन, आवासीय घर और वाणिज्यिक संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने कोर्ट से 21 मामलों में 28 नशा तस्करों को सजा भी दिलाई है।

जनवरी से जून 2025 तक दर्ज मामलों की कुल संख्या - 61
जनवरी से जून तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या - 87

कुल जब्त वाहन- 22

80 एनडीपीएस

07 पिट एनडीपीएस पीएसए

जनवरी से जून 2025 तक जब्त किए गए काले बाजार में प्रतिबंधित पदार्थ का कुल मूल्य

2 करोड़ 42 लाख है।



एच1 दवाओं के उल्लंघन के कारण जब्त की गई फार्मेसी दुकानों की कुल संख्या 06

ड्रग पेडलर्स के फ्रिज किए गए बैंक खाते 43, जिनकी कुल संख्या 16,72,948 है




जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की सूची

हेरोइन - 335.644 ग्राम काले बाजार में शुद्ध प्रतिबंधित पदार्थ की कीमत- 23,495,080

चरस - 1.106 ग्राम - कीमत 3,31,800

भुक्की - 85 किलो 353 ग्राम - कीमत 2,56,059

गांजा= 100 ग्राम - कीमत 1,00,000



काले बाजार में शुद्ध प्रतिबंधित पदार्थ का कुल कीमत- 2 करोड़ 42 लाख



एनडीपीएस और गोवंश तस्करों से संबंधित जब्त संपत्ति का विवरण



एनडीपीएस 05 मामले



संपत्ति जब्त

06 ट्रक

03 कार

01 बाइक

01 फ्लैट

02 रिहायशी मकान

01 डबल स्टोरी बिल्डिंग

जिसमें 12 मरला जमीन शामिल है कुल कीमत 4.59 करोड़


गोवंश तस्करी 01

01 टाटा मोबाइल 10 लाख

कुल 4 करोड़ 69 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed