फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Plants will be planted on 60 kanals of land in Thalda

थलड़ा में 60 कनाल भूमि पर लगाए जाएंगे पौधे

विज्ञापन
Plants will be planted on 60 kanals of land in Thalda
पंचैरी। सामाजिक वानिकी विभाग की ओर से पंचायत दंधौता में श्मशान घाट थलड़ा के आसपास 60 कनाल भूमि ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए दी है। बुधवार को विभाग की ओर से पंचायत दंधौता के सरपंच शमशेर सिंह के सहयोग से थलड़ा में जमीन की पैमाइश की गई।
विज्ञापन

श्मशान घाट के आसपास के इलाके की लगभग 60 कनाल भूमि पर लोगों को पौधरोपण करने के लिए प्रदान की गई है। इस पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। सरपंच ने इस काम में सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों का विशेष आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लगातार कम हो रहे वन क्षेत्र को देखते हुए नए पौधे लगाना और संरक्षण करना बेहद जरूरी हो गया है। वन विभाग की ओर से वन क्षेत्र को हरभरा बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आम जनता को जागरूक करने के साथ ही उनका हर संभव सहयोग भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता भी पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed