Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Piligrims of Mata Vaishno Devi

Udhampur News: माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वालों की संख्या में भारी गिरावट

विज्ञापन
Piligrims of Mata Vaishno Devi
नाके पर हर आने जाने बाले की जांच करते सुरक्षा के जवान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट आई है। मौजूदा समय में श्रद्धालुओं की संख्या घटकर महज 3,000 से 5,000 तक सिमट गई है। कटड़ा से भवन तक का पूरा मार्ग अब पहले जैसी चहल-पहल से खाली नजर आ रहा है।
सुरक्षा कारणों से रोज रात आठ बजे के बाद संपूर्ण क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया जाता है। साथ ही सायरन बज उठता है। मां वैष्णो देवी मार्ग से लेकर कटड़ा शहर तक सभी लाइटें बंद कर दी जाती हैं। सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन द्वारा यह कदम क्षेत्र में किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों का कहना है कि यात्रा में आई इस भारी गिरावट से आर्थिक नुकसान हो रहा है लेकिन वे देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। इसके साथ ही रात के समय भवन व अर्द्धकुंवारी में ही श्रद्धालुओं को रोक दिया जाता है। अगले दिन सुबह श्रद्धालु कटड़ा की ओर रूख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed