{"_id":"57b9f95d4f1c1b8e63d4f69e","slug":"petrol-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के लिए हर तरफ मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल के लिए हर तरफ मारामारी
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
पेट्राोल
कश्मीर घाटी में टैंकर चालकों को निशाना बनाए जाने से गुस्साए आयल टैंकर चालकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के ऐलान का असर रविवार देखने को मिला। हर तरफ पेट्रोल पंपों पर मारामारी की स्थिति रही। रविवार को आयल टैंकर चालकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बारे में पता चलते ही लोग वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए पैट्रोल पंपों की तरफ दौड़ने लगे। इसके चलते शहर के अधिकतर पैट्रोल पंपों पर मारामारी की स्थिति रही।
विज्ञापन
हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे जाम की स्थिति भी बन गई। सभी वाहन सवार हड़ताल को देखते हुए टंकी फुल करवाने के ही नहीं,लिए मशक्कत करते रहे। कुछ को साथ में गैलन ले आते भी देखा गया। शाम तक वाहन चालक वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाते रहे। शहर में ऐसा कोई पेट्रोल पंप नहीं था, जहां पर वाहनों की लंबी कतारें न लगी हों। शाम छह बजे तक वाहन चालक जानकारी हासिल करते रहे। जब पंप पर पेट्रोल खत्म होने का बोर्ड लगा, तब जाकर पेट्रोल पंपों से भीड़ हटी।
विज्ञापन