फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   peoples protest against electricity problem

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

Thu, 18 Dec 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Thu, 18 Dec 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
peoples protest against electricity problem

लगातार अघोषित बिजली कटौती से परेशान नगर से 20 किमी दूर टिकरी के मांड क्षेत्र के लोगों का बुधवार को बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


लोगों ने प्रदर्शन कर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के सरपंच सुरजीत सिंह जंवाल ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से आम जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


लोग काफी मुश्किल में हैं और क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें भी नहीं हैं। बिजली कटौती के चलते रात में लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। कोई सुनवाई न होने पर लोगों को बिजली कटौती केे खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंवाल के अनुसार इन दिनों कई स्कूलों में परीक्षाएं भी हो रही हैं। बिजली नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं का काफी मुश्किलें हो रही हैं।

अघोषित बिजली कटौती के कारण आम जनता को पता ही नहीं चल रहा है कि वह कब बिजली का उपयोग करें। आठ दस घंटे तक बिजली की कटौती हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र भी बुरी तरह से प्रभावित है।

उत्पादन में कमी आ रही है और जिले का विकास रुका हुआ है। अंधेरे में कई बार लोग हादसों का भी शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिजली कटौती बंद नहीं की गई, तो क्षेत्र के लोग जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद करने पर मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed