फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Peoples Demand For Electricity Pole

Udhampur News: पेड़ों से बांधे बिजली के तार, खोल दिए मौत के द्वार

विज्ञापन
Peoples Demand For Electricity Pole
घोरडी के सत्यालता गांव में पेड़ों के साथ बांधी गई बिजली की तारें।
संबद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी के इलाकों में आज भी पेड़ों के साथ तार बांधकर घरों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। तेज हवा चलने पर तार टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं। कई मवेशी करंट की चपेट में आने से मर चुके हैं। अगर यह कहें कि विभाग ने पेड़ों से बिजली के तार बांधकर ग्रामीणों के लिए मौत के द्वार खोल दिए हैं तो यह गलत नहीं होगा।
घोरड़ी के सत्यालता, धारनू, मलाल, बड़ेला, कॉल्डी, मराडा माता, कसूरी में पेड़ों से तारे बांध गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश या आंधी चलने पर तार नीचे गिर जाते हैं जिससे कई घंटे तक बिजली की आपूति ठप हो जाती है। लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ता है। वह कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्रामीण मदनलाल, सुदेश कुमार, मोहनलाल, राजकुमार, शंकु राम का कहना था कि दो साल पहले बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनसे कहा था कि सरकार की ओर से एक नई परियोजना तैयार की गई है जिसमें उनके क्षेत्र में बिजली के नए खंभे लगाए जाएंगे। पुराने तारों को भी बदला जाएगा। लेकिन आज तक उस परियोजना के तहत काम ही शुरू नहीं हो सका। हर समय कोई ना कोई अनहोनी होने का डर लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पेड़ों पर बांधे गए तार के चलते हर साल कई मवेशी मारे जाते हैं जिसके चलते उनका काफी नुकसान होता है। उन्होंने एक बार फिर से बिजली विभाग व सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में नए खंभे लगाकर उनके साथ तार बांधे जाएं।

कोट...
आरडीएसएस परियोजना के तहत जिले के जिन क्षेत्रों में बिजली के खंभे नहीं हैं या तार पुराने हो चुके हैं, वहां नए खंभे और तार लगाए जाएंगे। मगर परियोजना शुरू होने में थोड़ा समय लगेगा। जैसे ही परियोजना शुरू होगी, लोगों को इस परेशानी से निजात मिल जाएगी।
- सुनील कुमार पडोह, एक्सईन, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed