फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People upset due to raw road got angry

कच्चे रास्ते से परेशान लोगों को फूटा गुस्सा

विज्ञापन
People upset due to raw road got angry
उधमपुर। कच्चे रास्ते की वजह से परेशान गोल मेला क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रास्ते को पक्का बनाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बरसात का मौसम शुरू होने के बाद यह कच्चा रास्ता नाले में तब्दील हो गया है। जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

विशेषतौर बीमार, बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर कीचड़ और फिसलन से समस्या बढ़ गई है और हादसों का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह रास्ता काफी पुराना है। गोल मेला क्षेत्र के अधिकतर लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं। लेकिन अभी तक इसे पक्का बनाने को लेकर कोई भी कारवाई नहीं की गई है। कई बार स्थानीय लोगों ने इस रास्ते को पक्का बनाने की मांग उठाई है लेकिन किसी ने भी उनकी इस मांग पर ध्यान नहीं दिया है। जिसके चलते बारिश के दिनों में इस रास्ते के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पडती है। जबकि बरसात के दिनों में हालात काफी खराब हो जाते हैं। मौजूदा समय में भी हो रही बारिश के कारण रास्ते पूरी तरह से नाले के रूप में बदल गया है। इसलिए जिला प्रशासन से उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस रास्ते को पक्का बनाने का काम शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed