फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People lost their sleep due to non-cleaning of drains

नालों की सफाई नहीं होने से उड़ी लोगों की नींद

विज्ञापन
People lost their sleep due to non-cleaning of drains
उधमपुर। बरसात शुरू होने के बाद सतैनी, सुंथा और ठिल के लोगों की नींद उड़ गई है। तेज बारिश शुरू होने पर अपने घरों के अंदर रखने सामान को सुरक्षित स्थान रखने का प्रयास करने लगते हैं और पूरी रात सो नहीं पाते हैं। कुछ दिन में बारिश के दौरान नालों का जल स्तर बढ़ गया है और किसी भी दिन तेज बारिश होने पर बारिश का पानी उनके घरों के अंदर प्रवेश कर सकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार मांग करने के बाद भी प्रशासन ने नालों को साफ कर राहत नहीं प्रदान की है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर सतैनी, सुथा और ठिल का इलाका है। यह पूरा इलाका रेलवे ट्रैक और धार रोड के बीच में है। धार रोड के किनारे पर बड़ा नाला निकाला गया, जोकि कई वर्षों से गंदगी से बंद पड़ा है। इसके साथ रेलवे ट्रैक ऊंचाई पर होने के कारण जब बारिश होती है तो ट्रैक से सारा पानी मोहल्ले में पहुंचता है। बरसात में कई बार बारिश का पानी लोगों के घरों के अंदर पहुंच कर लाखों का नुकसान करता है। कई बार मांग करने के बाद भी जब बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई तो स्थानीय निवासी फिर से बरसात को लेकर चिंतित हो गए हैं। समाज सेवक पंकज गुप्ता, पूर्व सरपंच रघुवीर शर्मा, भूषण कुमार, ज्ञान चंद गुप्ता, मक्खन सिंह, नीरज सिंह, कुलदीप कुमार व अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बार भी बरसात उनके लिए परेशानी का सबब बनेगी। पिछले कुछ दिनों से सभी परिवार सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात को तेज बारिश के बाद नाले पानी से भर गए हैं। अभी तक नाले से अपनी बाहर नहीं निकला है, लेकिन दो तीन बार तेज बारिश होने के बाद जल निकासी न होने पर पानी उनके घरों के अंदर पहुंच कर नुकसान पहुंचाएगा। कई बार नाले को साफ करने और रेलवे ट्रैक से निकलने वाले पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग को प्रशासन के अधिकारियों के सामने रख चुके हैं। लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया है। इस बार भी बरसात में अगर पानी उनके घरों के अंदर पहुंचता है तो इसके लिए पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed