{"_id":"576d73b34f1c1b0f32b48f21","slug":"patience-broken-on-the-lack-of-teachers-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी पर टूटा सब्र, प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी पर टूटा सब्र, प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Protest Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी ब्लाक अंतर्गत पड़ने वाले सरकारी हाई स्कूल घाड़िया धनास में शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इससे गुस्साए गांव के लोगों ने डीसी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पैंथर्स नेता धनीराम अत्री ने कहा कि सरकारी हाई स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 500 के करीब है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की बढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही है। कई बार इस बारे में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को सूचित किया गया, बावजूद इसके शिक्षा विभाग स्कूल में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्कूल में पहले एक खेल शिक्षक की तैनाती की गई, लेकिन कुछ समय बाद किसी के शिकायत करने पर शिक्षा विभाग ने बिना कोई जांच किए खेल शिक्षक को स्कूल से हटाकर सीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है। अब स्कूल में शिक्षकों की कमी होने के कारण बच्चों के अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
इस कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में भी कमी आई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए जल्द ही शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए। प्रदर्शन में नायब सरपंच इंद्र कुमार, केवल कुमार, कपूर चंद, सुदेश कुमार, गुलाम रसूल शाम सिंह, आंचल सिंह सहित अन्य शामिल थे।