{"_id":"6064bca18ebc3edc0835e8e8","slug":"passengers-get-relief-after-removal-of-encroachment-udhampur-news-jmu23246342","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटने के बाद राहगीरों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटने के बाद राहगीरों को मिली राहत
विज्ञापन
उधमपुर। अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की तरफ से की जा रही सख्त कार्रवाई का असर पर अब देविकानगरी में दिखने लगा है। कई साल बाद गोल मार्केट और लंबी गली अतिक्रमण मुक्त नजर आने लगी हैं। डीसी से चेतावनी के बाद दुकानदारों ने सामान अंदर रख लिया है और निशानदेही का पालन किया जा रहा है।
उधमपुर शहर कई वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में है। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रख कर अतिक्रमण कर रखा है। नगर परिषद की तरफ से जब कभी अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जाती थी तो केवल रेहड़ी व फड़ी वालों तक ही कार्रवाई सीमित रह जाती थी। कोई भी दुकानदारों पर कार्रवाई की हिम्मत नहीं करता था।
इसी कारण शहर के गोल मार्केट, लंबी गली, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, मेन बाजार, मुखर्जी बाजार व शहर के कई हिस्से पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में थे। सप्ताह पहले डीसी उधमपुर का पदभार संभालने के बाद इंदु कंवल चिब ने दूसरे ही दिन शहर का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। इसके बाद उन्होंने स्वयं मोर्चा संभालते हुए नगर परिषद व पुलिस की टीम साथ कार्रवाई की थी। वहीं, हर दुकानदार के पास जाकर सामान अंदर रखने के निर्देश दिए और रस्सी लगाकर निशानदेही भी कर दी। दूसरे दिन लंबी गली में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसी का असर है कि शहर का गोल मार्केट और लंबी पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नजर आ रही है। अब शहरवासियों को पैदल चलने के लिए पर्याप्त स्थान मिल रहा है और इससे यातायात में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
नगर परिषद पेंट के साथ कर रहा मार्किंग
नगर परिषद ने दुकानों के बाहर पेंट के साथ मार्किंग करने का काम शुरू कर दिया है। मार्किंग कर दुकानदारों को बताया जा रहा है कि इस निशान से बाहर कोई भी सामान नहीं रखेगा। सीईओ के अनुसार यह निशानदेही अस्थायी है। पक्की मार्किंग करने का काम अभी किया जाना है। निशानदेही के बाहर किसी ने सामान रखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
शहर के कई हिस्सों से सामान हटाने लगे दुकानदार
अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई का असर अब शहर के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलने लगा है। मेन बाजार, कोर्ट रोड, रामनगर चौक, अस्पताल रोड व शहर के कई हिस्सों में दुकानदार खुद ही सामान अंदर रखने लगे हैं। अब देविकानगरी अतिक्रमण मुक्त होती नजर आ रही है।