फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   parkesh parv

गुरु के द्वार में माथा टेक कर सुख-समृद्धि की अरदास की

विज्ञापन
parkesh parv
उधमपुर। श्री गुरु नानक देव जी का 553वां प्रकाशोत्सव मंगलवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा उधमपुर में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर व ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों की संख्या में सिख संगत व शहरवासियों ने हिस्सा लेकर गुरुद्वारा में माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। इस अवसर पर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए गुरुद्वारा में पहुंच कर संपन्न हुई। इसके बाद अखंड पाठ का भोग डाला गया। सुबह करीब दस बजे शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू से आए विशेष रागी जत्थों गुरु नाम से निहाल किया।
विज्ञापन

रागी जत्था हरबंस सिंह और अमृतसर से डीपीपीसी प्रचारक जगदेव सिंह ने गुरु पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव मानवता की भलाई के लिए धरती पर अवतरित हुए थे। उन्होंने सभी को सत्य व शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक गुरुद्वारा में संगत व शहरवासियों का माथा टेकने के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। संगत के कुछ सदस्य सेवा में जुटे हुए थे। कोई जोड़े उठाने की सेवा कर रहा था, तो कोई लंगर बनाने में सहयोग कर रहा था। अंत में गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह ने सभी को गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव की बधाई दी और शहर मेें कुछ दिन पहले निकाले गए नगर कीर्तन के लिए शहरवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष गुरु नानक देव की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस अवसर सुरजीत सिंह, सुमेर सिंह खालसा, गुरमीत सिंह जोश, बीबी हरभजन कौर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed