{"_id":"6049142f8ebc3e8d177224dc","slug":"panchayat-representatives-opened-a-box-of-problems-in-china-on-block-day-udhampur-news-jmu2310141143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक दिवस पर चिनैनी में पंचायत प्रतिनिधियों ने खोला समस्याओं का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक दिवस पर चिनैनी में पंचायत प्रतिनिधियों ने खोला समस्याओं का पिटारा
विज्ञापन
चिनैनी। बप्प गांव में कूहल काफी समय से क्षतिग्रस्त है, जिस कारण एक हजार कनाल भूमि सिंचाई सुविधा से महरूम है। समस्या को दूर करने के लिए किसान कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए क्षतिग्रस्त कूहल की जल्द मरम्मत करवाने के साथ ही पाइप बिछाई जाए, ताकि परेशान लोगों को राहत मिल सके। यह गुहार लोगों ने ब्लॉक दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों से लगाई है।
बुधवार को तहसील चिनैनी में साप्ताहिक ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन कियाक गया। इसमें एसडीएम अब्दुल सत्तार और सीपीओ राजीव भूषण मुख्य रूप से उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में चिनैनी ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को उजागर करते हुए निदान की मांग की। इसमें पानी, बिजली और सड़क से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए।
सरपंच बलबान सिंह, पवन कुमार, सुरेंद्र सिंह, गायत्री देवी, सुनीता देवी, नायब सरपंच हंस राज ने अधिकारियों को बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय कि इमारत को अभी सौंपा नहीं गया है। इस कारण बच्चों और स्टाफ को परेशानी हो रही है। टंडार-पखलाई सड़क का कार्य बहुत ही धीमी गति से जारी है, जिस कारण लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने बरकूंडा में सड़क के निर्माण के लिए वन विभाग से जल्द एनओसी दिलाने और नगुलता-रजार सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद, बीडीओ ओपी भगत और सोफिया आदि मौजूद रहे।