{"_id":"6016f59c8ebc3e333c452903","slug":"pals-polio-udhampur-news-jmu2281190150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 74,966 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 74,966 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पोलियो उन्मूलन अभियान के पहले चरण में रविवार को पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 74966 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। अभियान के पहले दिन 85.19 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। शेष को सोमवार व मंगलवार को जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में घर-घर पहुंच कर बच्चों को पोलियों की खुराक पिला कर हासिल किया जाएगा। सबसे अधिक 20784 बच्चों को खुराक टिकरी ब्लाक में पिलाई गई।
पोलियो उन्मूलन अभियान के पहले दिन बच्चों को खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 540 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे। एडीसी मोहम्मद सईद खान ने सुबह नौ बजे जिला अस्पताल में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर इस अभियान की शुरूआत की। इसके बाद शाम करीब पांच बजे तक 540 पोलियो बूथों में 74966 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. सिम्मी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 87995 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें से 74966 बच्चों को खुराक पिला कर 85.19 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। शेष लक्ष्य को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार व मंगलवार को पूरा किया जाएगा। सोमवार व मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए इस बार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बच्चों को बिना छुए पोलियो खुराक पिलाने का काम किया है।
जिले में पहले चरण के पहले दिन के आंकड़े
ब्लॉक बूथ निर्धारित लक्ष्य प्राप्त
टिकरी 112 22861 20784
चिनैनी 129 20122 17672
पंचैरी 59 7409 6587
रामनगर 112 20345 16492
मजालता 57 7762 6010
बसंतगढ़ 48 5882 5125
एफएचओ 23 3614 2296
कुल 540 87995 74966