फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pals polio

चिनैनी में हजारों नौनिहालों ने पोलियो से बचने की खुराक

विज्ञापन
pals polio
चिनैनी। पोलियो उन्मूलन अभियान के पहले चरण के पहले दिन चिनैनी ब्लॉक में 17 हजार 672 बच्चों को दवाई पिलाई गई। तहसील में 20 हजार 198 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत 125 बूथ बनाए गए थे, जहां हर बूथ पर चार चार कर्मी और हर पांच बूथ पर एक सुपरिवाइजर तैनात किया गया था। चिनैनी ब्लॉक के अंतर्गत पटनीटाप में भी पर्यटकों के बच्चों को पोलियो से बचने की खुराक पिलाई गई। वहीं, रेलवे स्टेशन, चिनैनी-नाशरी टनल के पास भी बूथ स्थापित किया गया था। सीएचसी चिनैनी में तहसीलदार अजय कुमार सराफ ने अभियान की शुरूआत की, जहां बीएमओ डॉक्टर देव राज उपस्थित रहे। म्यूनिसिपल कमेटी के अंतर्गत मुख्य बस स्टैंड पर चेयरमैन मानिक गुप्ता ने अभियान को शुरू किया। डीडीसी सदस्य ऊषा देवी और बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद ने भी ब्लॉक स्तर पर अभियान को शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed