{"_id":"cf277be006a3f9a87e751986a441817c","slug":"our-islam-is-a-peace-loving-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अमन पसंद है हमारा इस्लाम धर्म'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अमन पसंद है हमारा इस्लाम धर्म'
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन/किश्ततवाड़
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न इलाकों में ईद मिलाद उल नबी काफी उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस सिलसिले में वीरवार को रामबन, बटोत, बनिहाल, गूल, रामसू, किश्तवाड़ आदि इलाकों में जुलूस भी निकाले गए जो विभिन्न बाजारों से होकर गुजरा।
विज्ञापन
इससे पूर्व बुधवार शाम से ही रामबन जिले भर की मस्जिदों में बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें हरजत मोहम्मद के संदेश लोगों को देकर अमन और भाईचारा बरकरार रखने की अपील की गई। दरअसल, यह दिन हजरत साहब का जन्म दिवस होता है। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चे नए कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन
हर तरफ उत्सवी माहौल रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिला किश्तवाड़ में जामा मस्जिद से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जामा मस्जिद के इमाम फारूक अहमद किचलू और पूर्व इमाम मोलवी अब्दुल कयूम सजाए गए घोड़ों पर सवार थे।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे और अन्य जनता कड़ी सुरक्षा के बीच बस अड्डा, शहीदी मजार से होते पहले शाह असरीर-उद-दीन और फिर शाह फरीद-उद-दीन बगदादी की जियारत पर धार्मिक नारे लगाते हुए पहुंचे। इस दौरान जिला उपायुक्त गुलाम नबी बलवान व जिला एसएसपी संदीप वजीर भी साथ-साथ रहे।
शहर और मुख्य मार्ग पर कड़ी सुरक्षा रखी गई थी, कुछ देर तक इस मार्ग पर यातायात भी रोका गया। मोलवी फारूक का कहना था कि इस्लाम अमन पसंद है। इसलिए सभी को शांति और भाईचारा बनाए रखना चाहिए।