{"_id":"682f72f35999a2a082086714","slug":"only-four-teachers-in-high-school-satyalata-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123453-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सरकारी हाई स्कूल सत्यालता में चार ही शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सरकारी हाई स्कूल सत्यालता में चार ही शिक्षक
विज्ञापन
सरकारी हाई स्कूल सत्यालता में शिक्षकों की कमी।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी हाई स्कूल सत्यालता में पिछले दो साल से शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे अभिभावक भी परेशान हैं। हालांकि स्कूल मेंं स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए कई बार लोग विभाग से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
मौजूदा समय में स्कूल में लगभग 250 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या मात्र चार है। स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बच्चों के अभिभावक व पूर्व सरपंच यशपाल विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। स्कूल में कुल 13 पद हैं, जिनमें से मौजूदा समय में चार शिक्षक ही तैनात हैं। पूर्व सरपंच का कहना था कि स्कूल में शिक्षकों की कमी होना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कई प्रशासनिक बैठकों में वे इस कमी को पूरा करने की मांग उठा चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर से विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
विभाग की ओर से जल्द ही स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए प्रयास किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
-कमल किशोर बड्याल, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी