फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   online shoping

ऑनलाइन शापिंग के खिलाफ नगर के दुकानदारों ने पुतला जलाकर किया प्रदर्शन,

विज्ञापन
online shoping
धमपुर: लाल चौक के दुकानदारों द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। व्यापार मंडल उधमपुर की ओर से नगर के लाल चौक पर ऑनलाइन शॅापिंग का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इसमें काफी संख्या में नगर के दुकानदारों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॅापिंग के बढ़ते प्रचलन से स्थानीय दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हुआ है, इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

शाम के समय दुकानदार व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी की अध्यक्षता में नगर के लाल चौक में एकत्रित हुए और फिर ऑनलाइन शॅापिंग का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारी एकता जिंदाबाद और ऑनलाइन बिजनेस पर रोक लगाओ और ऑनलाइन शॉपिंग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी ने कहा कि ऑनलाइन शॅापिंग से लोकल कारोबारियों का कामकाज पूरी तरह से ठप होता जा रहा है। ऑनलाइन शॅापिंग की लगातार बढ़ती घुसपैठ ने छोटे-छोटे कस्बे और गांवों में भी अपनी गहरी पैठ बना ली है। इससे हर छोटा-बड़ा कारोबारी परेशान है। आम आदमी भी ऑनलाइन शॅापिंग के जाल में फंसकर धोखाधडी का शिकार बन रहा है। उन्हें अच्छी चीज दिखाकर घटिया सामान बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए आज शहर के सभी कारोबारियों ने ऑनलाइन बिजनेस के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार से मांग की है कि इस पर रोक लगाई जाए ताकि दुकानदार भी अपनी आजीविका चला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अन्य सदस्यों ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद कारोबार में हुए घाटे के पूरा होने की उम्मीद थी लेकिन इन दो सालों में ऑनलाइन शॉपिंग के चलन में आए उछाल ने स्थानीय दुकानदारों का सारा कारोबार चौपट कर दिया है। कारोबारी कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। बाजारों में दिन ब दिन सूनापन छा रहा है। ग्राहक बाजार में आने की बजाय ऑनलाइन शॉपिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी अधिक है। कंपनियां भोले भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर उन्हें अच्छी चीजें दिखाकर घटिया और पहले से इस्तेमाल की हुईं चीजें बेच रही हैं, इसलिए उनकी मांग है कि ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक लगानी चाहिए।

उन्होंने उधमपुर की जनता से भी अपील की कि शहर के कारोबार को बनाए रखने के लिए बाजारों में आकर देखकर चीजें खरीदें और ऑनलाइन शॉपिंग के जाल में फंसकर अपना पैसा बर्बाद न करें। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि ग्राहकों को अच्छी किस्म का और बढ़िया माल बेचें ताकि शहर में ग्राहकों की आमद बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed