फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   one pharmacist in sub center

Udhampur News: एक फार्मासिस्ट के सहारे कदवा सब सेंटर

Tue, 14 Jan 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 14 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
one pharmacist in sub center
लोगों को इलाज करवाने के लिए 12 किलोमीटर सफर तय कर जाना पड़ रहा पीएचसी बसंतगढ़
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक बसंतगढ़ में पड़ते कदवा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए सब सेंटर बनाया है। मगर हैरानी की बात है कि पिछले कई सालों से सब सेंटर में न तो डाॅक्टर है और न ही पैरा मेडिकल स्टाफ।
क्षेत्र के साथ लगती अन्य तीन पंचायतों के तीन हजार लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए 12 किलोमीटर दूर पीएचसी बसंतगढ़ जाना पड़ रहा है।
हालांकि क्षेत्र के लोग व पूर्व सरपंच रशीद अहमद ने कई बार स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से इस समस्या को दूर करने की मांग कर चुके हैं। मगर आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कोरोना काल से भी पहले इस सब सेंटर से डाॅक्टर व अन्य स्टाफ को उठाया गया था। इसके बाद आज तक सेंटर में कोई भी डाॅक्टर नहीं आया है, हालांकि इस सब सेंटर में एक डाॅक्टर समेत दो फार्मासिस्ट के पद हैं। मगर मौजूदा समय में एक फार्मासिस्ट लगाया गया है, लेकिन वह भी फील्ड में लगाया गया है। इसके चलते सब सेंटर बंद रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सब सेंटर पर राया चक, मोड़ा थरील, चौरगा सहित अन्य क्षेत्र पड़ते हैं। मगर सभी लोगों को इलाज के लिए पीएचसी बसंतगढ़ जाना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व सरकार से सब सेंटर में खाली पड़े पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सब सेंटर में खाली पड़े पदों के बारे में उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखित में भेज दिया है। उम्मीद है कि सेंटर में खाली पड़े पदों को जल्द भर दिया जाएगा।

डॉ. यासीर, बीएमओ बसंतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed