{"_id":"8c433de007d70a70bd6dce8864dfc517","slug":"one-man-dead-in-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में टैंकर गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में टैंकर गिरने से चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल लेकर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा एक टैंकर बनिहाल से पांच किलोमीटर पहले चंबलवाश इलाके दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टैंकर अनियंत्रित होकर बिसलरी नाले में पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तेल टैंकर (जेके 01 आर 4765) शुक्रवार को पेट्रोल लेकर श्रीनगर की ओर जा रहा था।
चालक अब्दुल रहमान सूफी निवासी पंथा चौक श्रीगर टैंकर में अकेला था। जब वह चंबलवाश इलाके में बिसलरी नाले के पास पहुंचा तो चाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे टैंकर नाले में पलट गया।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चंबलवाश थाने में मामला दर्ज कर किया है।