फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   One dead in Road Accident

Udhampur News: पंचेरी के परेई गांव में ऑटो खाई में गिरा, एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
One dead in Road Accident
 पीएचसी पंचैरी में भर्ती ऑटो हादसे के घायल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पंचेरी की पंचायत कुल्टयार के परेई गांव की ओर जा रहा एक ऑटो बुधवार को सड़क पर पड़ी पस्सी की वजह से फिसल कर खाई में जा गिरा। हादसे में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायल लोगों को इलाज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) पंचेरी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घायल पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि एक घायल का इलाज पीएचसी पंचेरी में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शाम को पंचेरी से कुलटयार के परेई गांव जा रहा ऑटो (जेकेएल2401) क्षेत्र में सड़क पर पड़ी पस्सी के चलते सड़क से फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों का जीएमसी उधमपुर में उपचार चल रहा है। वहीं हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय दीनानाथ पुत्र रूमालु राम निवासी परेई के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई की भी दो महीने पहले ही मौत हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed