फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   One Accused Arrested in Katra

Udhampur News: दूसरे के पंजीकरण कार्ड पर पोनी चालक की सेवाएं देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
One Accused Arrested in Katra
कटड़ा में गिरफ्तार किया गया आरोपी। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा । श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बनाए रखने की दिशा में कटड़ा पुलिस ने वीरवार को एक व्यक्ति को किसी दूसरे घोड़ा चालक के पंजीकृरण कार्ड पर अवैध रूप से पोनी चालक की सेवा का संचालन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस चौकी बाणगंगा में आते श्री माता वैष्णो देवी ट्रैक पर नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने स्नान घाट के पास पहुंचकर एक घोड़ा चालक को संदेह के आधार पर रोका और उसे प्रमाण-पत्र दिखाने के लिए कहा। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने शुरू में खुद की पहचान परवीन कुमार निवासी तरगाह जम्मू के तौर पर बताई और पंजीकरण संख्या 200417 वाला पोनी कार्ड दिखाया। हालांकि कार्ड की जांच करने पर पता चला कि उस पर लगी तस्वीर उस व्यक्ति से मेल नहीं खा रही।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने उस व्यक्ति से वैध पहचान पत्र दिखाने को कहा। आधार कार्ड दिखाने पर उसकी असली पहचान कुलदीप राज निवासी कटियाल तहसील चौकी चौरा जिला जम्मू के रूप में सामने आई। यह व्यक्ति किसी दूसरे के पोनी कार्ड का उपयोग कर श्री माता वैष्णो देवी ट्रैक पर बिना वैध अनुमति के चल रहा था। थाना कटड़ा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed