फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   omada, bus stand

Udhampur News: ओमाड़ा में जल्द ही एसआरटीसी सेंटर के साथ होगा मुख्य बस स्टैंड का संचालन

विज्ञापन
omada, bus stand
एसआरटीसी सेंटर में स्थित सीआरपीएफ को दूसरे स्थान पर स्थापित करने के निर्देश जारी
विज्ञापन

उधमपुर। देविका नगरी में लगातार बढ़ रही यातायात अव्यवस्था और भीड़भाड़ वाले इलाके को व्यवस्थित करने के लिए मुख्य बस स्टैंड को एसआरटीसी सेंटर के साथ संचालित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके चलते प्रशासन ने एसआरटीसी सेंटर में स्थित सीआरपीएफ की 137 बटालियन को दूसरे स्थान पर स्थापित करने के लिए लिखित निर्देश भेज दिए हैं।
मौजूदा समय में शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में मौजूद बस स्टैंड की वजह से आए दिन यातायात अव्यवस्था उत्पन्न होती रहती है। खासकर सिटी लाइट चौराहे, टाउन हाल रोड, पुलिस थाना उधमपुर रोड और एमएच चौक से लेकर टाउन हाल तक जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। उस पर लगातार बढ़ रही रेहड़ी फड़ी वालों की संख्या की वजह से अस्थायी अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए डीसी सलोनी राय के नेतृत्व में प्रशासन की ओर से कई प्रयास किए जाते रहे हैं लेकिन बावजूद इसके अब तक समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। लेकिन संबंधित विभाग व शहरवासियों के साथ मिलकर स्थायी समाधान का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत ओमाड़ा मोड़ स्थित सीआरपीएफ की 137 बटालियन को वहां से शिफ्ट किया जाएगा और उस स्थान पर मुख्य बस स्टैंड को एसआरटीसी सेंटर के साथ ही स्थापित किया जाएगा। जिससे मुख्य बाजारों में भीड़ भाड़ की स्थिति से भी निजात मिल पाएगी और जिले के विभिन्न हिस्सों सहित बाहरी जिलों से आने वाली बसों को शहर के बीचोबीच भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। इसको लेकर प्रशासन की ओर से सीआरपीएफ को कैंप को स्थानांतरित करने के निर्देश दे दी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 8 जिलों के बीच 130 से अधिक बसों का होता हैं संचालन
मौजूदा समय में बस स्टैंड से उधमपुर, रामनगर, चिनैनी, मजालता, पंचैरी, मोंगरी, लांदर, लाटी, बसंतगढ़, पत्नीटाप, कुद, कटड़ा, रियासी सहित बनिहाल रूट पर रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिला सहित जम्मू, बिलावर, बसोहली आदि इलाकों के लिए रोजाना 130 बसों का संचालन होता है। इसके लिए मुख्य बस स्टैंड पर मात्र 6 से 7 कनाल जगह उपलब्ध है जो बसों के संचालन के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इसकी वजह से कभी कभार बस स्टैंड के बाहर पुलिस स्टेशन तक जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में ओमाड़ा में मुख्य बस स्टैंड के मुकाबले तीन गुणा अधिक स्पेस उपलब्ध हो पाएगा और पुराने राजमार्ग से सटे होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो पाएगी।
सीआरपीएफ कैंप के स्थानांतरण का इंतजार
परियोजना को अमल में लाने के लिए प्रक्रिया जारी है और सीआरपीएफ अधिकारियों को कैंप को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने को कहा गया है। जैसे ही सीआरपीएफ कैंप काे अन्य स्थान पर स्थापित किया जाता है, मुख्य बस स्टैंड का ओमाड़ा में एसआरटीसी सेंटर के साथ संचालन को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा।

- सलोनी राय, डीसी उधमपुर।


मुख्यालय से निर्देशों का इंतजार

जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देश को सीआरपीएफ मुख्यालय भेज दिया गया है। कैंप को रोंदोमेल में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। जैसे ही मंजूरी प्राप्त होती है, प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

- मनोज कुमार सिकोन, कमांडेंट, 137 बटालियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article