फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Officials Arrive at Office by Bicycle, Carrying a Message of Fuel Conservation

Udhampur News: ईंधन बचाने का संदेश लिए साइकिल से कार्यालय पहुंचे अधिकारी

Wed, 20 May 2026 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Officials Arrive at Office by Bicycle, Carrying a Message of Fuel Conservation
छोटी दूरी के लिए मोटर वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल करने पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और वैश्विक ईंधन संकट की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील रंग ला रही है। इसी संदेश से प्रेरित होकर राजस्व विभाग के गिरदावर (प्रशासनिक अधिकारी) विमल शर्मा मंगलवार को सहयोगियों के साथ साइकिल से कार्यालय पहुंचे। उनकी इस पहल को लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के लिए एक बेहतरीन कदम बताया।
विमल शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत बेहद जरूरी है। छोटी दूरी के लिए मोटर वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल करने से न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, बल्कि सेहत भी अच्छी रहेगी। उन्होंने बताया कि रोज़मर्रा के छोटे कामों के लिए साइकिल चलाने से ईंधन पर होने वाला खर्च कम होगा, जिससे परिवारों को महंगाई के इस दौर में बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने सभी से इस आदत को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यालय पहुंचे केशव और सुरिंदर कुमार ने कहा कि यदि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इस तरह की पहल करेंगे तो आम लोग भी प्रेरित होंगे। साइकिल का प्रयोग बढ़ाने से ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों में कमी लाई जा सकती है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे जागरूकता अभियान लगातार चलाने की मांग की। विमल शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में वे अधिक से अधिक लोगों को मुहिम से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed