फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Officers did not arrive at the Gram Sabha

ग्रामसभा में नहीं पहुंचे अधिकारी, फूटा गुस्सा

Mon, 25 Apr 2016 01:10 AM IST
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Officers did not arrive at the Gram Sabha
माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।

जिब के कैंबलडंगा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 14 विभागों के अधिकारियों के आने की सूचना मिली थी। पर ग्राम सभा में केवल दो ही अधिकारियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर इस तरह से ग्रामसभा बुलाकर ग्रामीणों का मजाक बनाना था, तो ग्रामसभा आयोजित ही क्यों की गई। गांव के सरपंच सुभाष सिंह ने कहा कि लोग सुबह नौ बजे से ही आ गए थे। शाम चार बजे तक इंतजार करने के बाद केवल दो ही अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे। महिलाएं अपने बच्चों को पूरा दिन भूखा-प्यासा रखकर ग्रामसभा होने का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना हरकत के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पंच बाबू राम ने कहा कि कई लोग अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर आए थे। लोगों को आशा थी कि ग्रामसभा में वे अधिकारियों के सामने अपना दुखड़ा रो सकेंगे। पर अधिकारियों के नहीं आने पर लोगों को खासी निराशा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed