{"_id":"575327414f1c1b6a7910af21","slug":"now-tell-the-children-studying-in-the-12th-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं में पढ़ रहे बच्चों को अब फेल बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं में पढ़ रहे बच्चों को अब फेल बताया
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/पंचैरी
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
पांचवीं कक्षा की हिंदी में करीब 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दाम 37 रुपये से बढ़ाकर 54 रुपये दाम किया गया।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की लापरवाही ने कुछ छात्रों के पैर तले जमीन खिसका दी है। नए सत्र में तीन महीनों से 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे उन छात्रों को तब जोरदार झटका लगा, जब नोटिस बोर्ड पर यह सूचना चस्पा हुआ कि 11वीं में इकोनोमिक्स विषय रखने वाले विद्यार्थियों को 12वीं की कक्षा करने के लिए इस विषय में पास करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
अचरज की बात यह है कि नोटिस के मुताबिक 12वीं में पढ़ रहे उन सभी विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है, जिन्होंने 11वीं में इकोनोमिक्स रखा था। तीन महीने के बाद यह सूचना मिलने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों का गुस्सा शिक्षा विभाग के प्रति बढ़ रहा है।
विज्ञापन
नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि पिछले सत्र में 11वीं के उन सभी छात्रों को इकोनोमिक्स विषय में पास करना होगा, जो मौजूदा समय में 12वीं की कक्षा कर रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि यह परिस्थिति केवल पंचैरी के छात्रों के साथ ही नहीं बनी है, बल्कि विंटर जोन के सभी छात्रों के सामने बड़ी दुविधा खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
बोर्ड द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि 11वीं के छात्रों के प्रैक्टिकल नहीं लिए गए हैं। छात्रों के प्रैक्टिकल होने के बाद ही अंक जोड़े जाएंगे। उसके बाद पता चलेगा कि कौन बच्चे फेल हुए और कौन पास।
-बलजीत सिंह, प्रिंसिपल, हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी