फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No Water Supply in Chenani From Four days

Udhampur News: चिनैनी में जल संकट गहराया, चार दिन से आपूर्ति नहीं

विज्ञापन
No Water Supply in Chenani From Four days
चिनैनी की एक बावली पर पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। 
- प्राकृतिक जलस्रोत पर निर्भर हुए लोग, कहा-विभाग प्रतिदिन आपूर्ति को सुनिश्चित करे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। भीषण गर्मी में उपमंडल में पानी का संकट गहराया गया है। कस्बे में पिछले चार दिन से घरों में जल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। कुछ ग्रामीण इलाकों में तो इससे भी ज्यादा दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। बारिश न होने के कारण चिनैनी में डेढ़ लाख गैलन पानी की आपूर्ति अब आधी रह गई है।
घरों में प्रतिदिन पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोग प्यास बुझाने के लिए अब कुदरती जलस्रोतों की ओर रुख कर रहे हैं। स्थानीय निवासी देवराज, कृष्ण लाल व मुश्ताक अहमद ने कहा कि गर्मी का मौसम चल रहा है और पेयजल की किल्लत लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पानी की आपूर्ति हर रोज होनी चाहिए, मगर ऐसा नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मांग उठाई है कि पानी की समस्या को दूर किया जाए और हर रोज आपूर्ति दी जाए। तवी नदी से पानी लिफ्ट करने के लिए विशेष इंतजाम किया जाए ताकि लोगों को परेशान ना होना पड़े।
विज्ञापन

वहीं, जल शक्ति विभाग के जेई शाहबाज खान ने कहा कि उपमंडल में पानी की मुख्य आपूर्ति बश्ट से होती है। वहां पर पानी बहुत कम हो गया है जबकि तवी नदी से भी पानी लिफ्ट किया जा रहा है। विभाग प्रयास कर रहा है कि यह समस्या जल हो ताकि लोगों की परेशानियां कम की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed