फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No Sports Ground in Ramnagar

Udhampur News: बलोता चिगला पंचायत में कोई खेल मैदान नहीं

Fri, 23 May 2025 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 23 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
No Sports Ground in Ramnagar
रामनगर की पंचायत ​चिगला बलोता में खेल मैदान नहीं होेने से सड़क पर खेलते ​खिलाड़ी ।
सड़कों पर खेलने के मजबूर सात गांवों के खिलाड़ी
विज्ञापन

प्रतिभा दिखाने के लिए खिलाड़ियों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं
सड़कों पर खेलते समय रहता है हादसों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तहसील रामनगर क्षेत्र में पड़ने वाली बलोता चिगला पंचायत क्षेत्र के सात गांवों में एक भी खेल मैदान नहीं है। इस कारण गांव के सभी खिलाड़ी रोज सड़कों पर अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं। इससे हादसों का खतरा रहता है। यह समस्या सुलझाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनाने की मांग की है।
समाजसेवी बलविंदर सिंह, राजिंदर कुमार, राकेश शर्मा, संजू, अशोकित अली, मोहन, कोशल, रशपाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत बलोता चिगला में सात गांव शामिल हैं। इसके बावजूद पूरे पंचायत क्षेत्र में कोई ऐसा खुला मैदान नहीं है, जहां सुबह-शाम युवा अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन

इस पंचायत में करीब सात गांव शामिल हैं। मैदान के अभाव में वहां के खिलाड़ियों को सुबह-शाम सड़क पर क्रिकेट और वॉलीबाल आदि खेलना पड़ता है जबकि इस मार्ग पर वाहनों के साथ ही सैकड़ों बुजुर्ग, महिला, बच्चे भी सुबह-शाम सड़कों पर घूमने आते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसाधनों के अभाव साथ खिलाड़ियों को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। इस कारण क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं पलायन के लिए मजबूर हैं। हालांकि मैदान न होने के बावजूद स्थानीय खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। इसलिए खिलाड़ी आज भी मैदान की उम्मीद लगाए बैठे हैं। यह समस्या सुलझाने के लिए ग्रामीणों ने पंचायतस्तर पर खेल मैदान जल्द बनाने की मांग की है।
इनसेट...
बलोता चिगला पंचायत स्तर में खेलो इंडिया का नारा विफल
खिलाड़ी सुरेश सिंह, अजीब सिंह, राहुल सिंह, सुरेश कुमार, विजय कुमार, अर्पण सिंह, अक्षय कुमार, सुरिंदर सिंह, बबलू कुमार, सौरभ सिंह आदि खिलाड़ियों ने बताया कि स्थानीय युवा और खिलाड़ी वर्षों से खेल मैदान बनाने के लिए सरपंचों, सरकार और नेताओं से मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी भी नेता या सरकार ने मांग पूरी नहीं की है। सरकार खेलो इंडिया के नाम से चाहे जितने भी दावे करे लेकिन जमीनी हकीकत में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को कोई सुविधा नहीं है। मंजूर अहमद, ऋषभ सिंह, विशाल, वरिंदर सिंह, नीटू, राम शर्मा, गुलशन आदि खिलाड़ियों ने बताया कि तीन वर्ष पहले पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों को खेलने के लिए स्पोर्ट्स किट भी बांटी गई थी लेकिन उनके गांव में इस स्पोर्ट्स किट के बारे में कुछ पता नहीं चला।

खेल मैदान के अभाव में क्षेत्र की प्रतिभाएं अब खेल से दूरी बनाने लगी हैं। खिलाड़ी और ग्रामीणों ने सरकार और विधायक सुनील भारद्वाज से इस पंचायत में जल्द खेल मैदान बनाने की मांग की है ताकि युवा खिलाड़ियों को अभ्यास करते समय परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed