{"_id":"681a67b180ec03ee9505f616","slug":"no-facilities-at-new-bus-stand-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122969-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: न्यू बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं न होने से दुकानदार परेशान, व्यापार हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: न्यू बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं न होने से दुकानदार परेशान, व्यापार हो रहा प्रभावित
विज्ञापन
न्यू बस स्टैंड पर नगर परिषद की ओर से बनाया गया शापिंग कांप्लेक्स।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के बीचोंबीच 2005 में बने न्यू बस स्टैंड में नगर परिषद की ओर से शापिंग कॉप्लेक्स बनाया गया था। इसमें तकरीबन 18 दुकानें है। हालांकि सभी दुकानें किराये पर लगी होने के बावजूद व्यापारी वर्ग मूलभूत सुविधाएं न होने के चलते परेशान हैं। उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक 20 साल पहले शहर के वार्ड नंबर 18 में न्यू बस स्टैंड बनने के साथ ही नगर परिषद की ओर से 18 दुकानें बनाई गई थी। जिसे विभिन्न दुकानदारों ने किराये पर ली हुई है। लेकिन स्टैंड पर लाइटें, पीने के पानी की कोई व्यवस्था न होने से दुकानदार के अलावा आने-जाने वाले राहगीर भी काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं, नगर परिषद की ओर से आज तक स्टैंड पर कोई डस्टबिन तक नहीं लगाया गया है। बस स्टैंड पर कचरा इधर-उधर बिखरा रहता है। हालांकि इस समस्या को लेकर दुकानदार कई बार नगर परिषद से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक सिवाय आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला।
आज तक बस स्टैंड का साइन बोर्ड नहीं लगा
न्यू बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं न होने से व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है। आज तक बस स्टैंड का साइन बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। जिसके चलते शहर में आने वाले लोग अपने वाहनों को दुकानों के आगे खड़ा कर घंटों तक वापस नहीं आते हैं। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- विजय बडू,दुकानदार।
-- -
मूलभूत सुविधाएं पूरी नहीं हो सकीं
नगर परिषद की ओर से राजस्व एकत्रित करने के लिए बस स्टैंड पर दुकानें बनाकर एक कंप्लेक्स बना दिया गया। लेकिन हैरानी की बात है कि 20 साल बीत जाने के बाद भी स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं पूरी नहीं हो सकीं।
-नानक चंद, दुकानदार।
-- --
ज्यादातर लाइटें खराब पड़ी हैं
पिछले काफी लंबे समय से ज्यादातर लाइटें खराब पड़ी हैं। रात होते ही बस स्टैंड पर अंधेरा पसर जाता है और काफी परेशानी उठानी पड़ती है। हालांकि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार परिषद के आला अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका।
-विक्की सिंह, दुकानदार
-- --
पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं
परिषद की ओर से कांप्लेक्स बनाकर सभी दुकानें किराये पर दिए 20 साल हो गए हैं। इसके बावजूद दुकानदारों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं की गई है। इतना ही नहीं आने जाने वाले लोग भी पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते है। नगर परिषद पेयजल की व्यवस्था करने के साथ ही खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत व डस्टबिन लगाए।
-शुभम शर्मा, दुकानदार
कोट...
बस स्टैंड पर जल्द ही खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। पीने के पानी की व्यवस्था के लिए भी विभाग की ओर से प्रयास किए जाएंगे। ताकि दुकानदारों व लोगों को आ रही पीने के पानी की समस्या का समाधान किया जा सके।
-विशाल सड़ोत्रा, सीईओ नगर परिषद