फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No Doctor in PHC

Udhampur News: रामनगर ब्लॉक में छह पीएचसी केंद्रों में डॉक्टरों की कमी, मरीजों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
No Doctor in PHC
ब्लॉक रामनगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाया गया पीएचसी रांग।
उधमपुर। रामनगर ब्लॉक के 9 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में से 6 केंद्रों में कोई डॉक्टर तैनात नहीं है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल या उधमपुर जाना पड़ रहा है। जबकि शेष 3 केंद्रों में केवल एक में एमबीबीएस डॉक्टर और दो में आयुर्वेदिक चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोल्ड़ी पीएचसी में रोजाना 50 मरीज आते हैं, लेकिन डॉक्टर न होने के कारण उन्हें 20-25 किमी दूर जाना पड़ता है। सैर मंजला, पिंगर, माड़ता, नाला कोड़ा और रांग जैसे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्र पूरी तरह से डॉक्टरविहीन हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों की तैनाती की मांग की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन


विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने बताया कि इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाया गया था। स्वास्थ्य मंत्री से चिकित्सकों की कमी दूर करने का आश्वासन मिला है। उम्मीद है कि जल्द ही नियुक्तियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं देने का दावा करता है, लेकिन जमीनी हालात इसके विपरीत हैं। भुगतयरान, कोल्ड़ी और चनुंनता पीएचसी में मौजूद आयुर्वेदिक चिकित्सक भी सभी रोगियों का इलाज नहीं कर पाते, क्योंकि उनकी विशेषज्ञता सीमित है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि सरकार तुरंत इन केंद्रों पर एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती करे, ताकि उन्हें बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed