फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   nine injured in road accident

सड़क हादसों में एक की मौत, नौ जख्मी

Thu, 09 Oct 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर/मजालता/चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर/मजालता/चिनैनी Updated Thu, 09 Oct 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
nine injured in road accident

उधमपुर, मजालता और चिनैनी में वाहन दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब दो बजे श्रीनगर से कठुआ की तरफ जा रहा ट्रक नंबर जेके08सी-4918 जैसे ही मजालता के खून इलाके में पहुंचा तो चालक के नियंत्रण खोने पर ट्रक पुल से नीचे नाले में जा गिरा।
विज्ञापन


दुर्घटना में सहचालक अजय कुमार निवासी जंदराह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक पप्पू निवासी ककडे़ई गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल को पीएचई बरनाड़ा पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया। दूसरी दुर्घटना रैंबल इलाके में हुई, जहां टाटा मोबाइल नंबर जेके03बी-4656 ने रास्ते पर चल रहे आतिश शर्मा पुत्र केवल कृष्ण निवासी नीली नाला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चिनैनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेम मंदिर के पास एक ट्रक ने चिनैनी-उधमपुर रूट पर एक मेटाडोर को टक्कर मार दी। इस हादसे में मेटाडोर में सवार सात यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

जानकारी के अनुसार चिनैनी से उधमपुर जा रही एक मेटाडोर जब हाईवे पर प्रेम मंदिर के पास पहुंची तो वाहन को क्रास करने की कोशिश में एक ट्रक ने यात्री वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में मेटाडोर के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, तथा यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों को वाहन में निकालकर एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा भी किया, लेकिन ट्रक चालक बच निकलने में सफल रहा।


अस्पताल में पहले ही हादसे की सूचना मिल गई थी। इसलिए तुरंत ही यात्रियों को इलाज शुरू हो गया। घायलों में राधा (55) निवासी बांई, कृष्णा (50), मंदा (60), चुन्नीलाल (26), सत्या (6), चौधरी (55) सभी निवासी पट्टनगढ़ व आसिया (40) निवासी चिनैनी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed