{"_id":"57b8b58d4f1c1b363c6ec901","slug":"nine-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुबू नाले की चढ़ाई पार नहीं कर पाई बस, नौ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुबू नाले की चढ़ाई पार नहीं कर पाई बस, नौ जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
Updated Sun, 21 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर से सुबह नौ बजे के करीब पंचैरी के लिए निकली बस चुबू नाले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में नौ यात्री घायल हो गए। शनिवार सुबह उधमपुर से बस अड्डे से पंचैरी के लिए निकली बस नंबर जेके02ई-8539 जैसे ही चुबू नाला के पास पहुंची तो सड़क पर चढ़ाई होने के कारण बस आगे नहीं बढ़ पाई। इसके चलते चालक ने बस को पीछे करने का प्रयास किया तो यह नियंत्रण से बाहर हो गई।
विज्ञापन
इसके कारण बस का आधे से ज्यादा हिस्सा सड़क से नीचे उतर गया। हादसा होने की जानकारी मिलते ही लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों केा पीएचसी पंचैरी में लाया गया। यहां से छह को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में अब्दुल मजीद हेड कांस्टेबल पंचैरी पुलिस स्टेशन, अर्चना देवी पत्नी मदन लाल निवासी कुलटयाड, पूजा देवी पत्नी मोहिंद्र निवासी पंगारा, अनु कुमारी पत्नी राकेश कुमार निवासी मीर, राधेश्याम पुत्र हरिसरण निवासी मीर, मधू देवी पत्नी मोहिंद्र कुमार निवासी मीर, कीकर सिंह पुत्र तीर्थ चंद निवासी मीर, तान्या पुत्री कीकर सिंह निवासी मीर, गीता देवी पत्नी रतन सिंह निवासी चुल्लना पंचैरी शामिल हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे में अगर कोई गंभीर रूप से घायल होता है तो सबसे पहले उसका उपचार किया जाना जरूरी है। लेकिन पंचैरी के चुबू नाला सड़क हादसे के छह घायल जैसे ही उधमपुर जिला अस्पताल पहुंचाए गए तो उनके साथ आए तीमारदारों को पहले पर्ची बनाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान घायलों को खड़े रहना पड़ा।