फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   New Room Build Soon in school

Udhampur News: सरकारी प्राइमरी स्कूल पंचैरी में बनेगा नया कमरा

विज्ञापन
New Room Build Soon in school
--कमरों की कमी के कारण छात्रों को आ रही परेशानी होगी दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी प्राइमरी स्कूल पंचैरी में कमरों की कमी को दूर करने के लिए जल्द एक अतिरिक्त कमरा तैयार किया जाएगा। समग्र शिक्षा के तहत इस कमरे को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 10.42 लाख का टेंडर जारी किया गया है।
इस कमरे को संसाधन कक्ष के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे कमरों की कमी से कक्षाओं के संचालन में पेश आनी वाली परेशानी दूर होगी। वहीं इसको लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में इस समय पांच कक्षाओं के लिए तीन कमरे हैं लेकिन इनमें से एक कार्यालय के रूप में इस्तेमाल होता है, दूसरा सामान रखने के लिए।
विज्ञापन

इस वजह से स्कूल में कक्षाओं के ठीक तरीके से संचालन में समस्या पेश आती है। कई बार कक्षाएं खुले आसमान तले लगाईं जाती हैं। वहीं अब इस अतिरिक्त कमरें के बनने से कक्षाओं के संचालन की समस्या दूर होगी और बच्चे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रखे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
---स्कूल में संसाधन कक्ष बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इसका आगे का काम भी पूरा किया जाएगा
-- रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed