फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Network problem

धारगदियां के लोगों को जल्द मोबाइल नेटवर्क मुहैया करवाए सरकार--जगदेव सिंह जग्गा

विज्ञापन
Network problem
उधमपुर। चिनैनी-घोरडी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जगदेव सिंह जग्गा ने ब्लॉक सियूना के धारगदियां क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार एक तरफ छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने का काम कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ धारगदियां जैसे इलाके में आज भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है। इसके कारण उनकी पंचायत का विद्यार्थी वर्ग ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं ले पा रहा है। इसके अलावा अगर फोन पर बात करनी हो तो वह भी मुमकिन नहीं है।

जग्गा ने कहा कि धारगदियां के लोग आज भी पिछड़ा हुआ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस इलाके की ज्यादातर आबादी एसटी वर्ग की है। सरकार एसटी समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। लेकिन, नेटवर्क न होने के कारण इन लोगों तक उसकी जानकारी तक नहीं पहुंच रही। प्रशासन से अपील है कि जल्द इन लोगों को मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर पंचायत के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed