फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   NCC Reasi, Sky Rangers won the match

एनसीसी रियासी, स्काई रेंजर्स ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
NCC Reasi, Sky Rangers won the match
कटड़ा। धर्मनगरी में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले हुए। इनमें एनसीसी रियासी और स्काई रेंजर्स बैजनाथ ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला एनसीसी रियासी और एफसीसी कटड़ा के बीच हुआ। एनसीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए और जीत के लिए 144 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य हासिल करने उतरी एफसीसी की टीम की 113 रन पर ही सिमट गई और 30 रन से मैच हार गई। एनसीसी की ओर से अंकित ने सर्वाधिक 42 और ध्रुव ने 39 रन का योगदान दिया। एनसीसी की ओर से तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज नीलमणि को मैन आफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही एफसीसी के गौरव ने 33 गेंद में 41 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला स्काई रेंजर्स बैजनाथ और दिल्ली राइर्ड्स के बीच हुआ। स्काई रेंजर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए और जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली राइर्ड्स की टीम की पारी 18.5 ओवर में 105 रन बना कर सिमट गई। चार विकेट लेने वाले जितेंद्र और 66 रन की पारी खेलने वाले राम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्काई रेंजर्स की ओर से हिमांशु ने 32 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से नमन ने 25 गेंद में 46 रन बनाए। सोमवार को पहला मैच एनवाईसीसी तलवाड़ा और आरसीसी दिल्ली व दूसरा मुकाबला एमसीसी जम्मू व आरसीसी रामबन के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केपीएल प्रतियोगिता की लगी पहली हैट्रिक
रविवार दोपहर को खेले गए केपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में पहली हैट्रिक बनी है। स्काई रेंजर्स के जितेंद्र ने दिल्ली राइर्ड्स के कमल, अजय व गगनदीप को आउट कर हैट्रिक पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed